ट्रैक्टर रैली
सवाई माधोपुर 05 फरवरी 2021
कृषि कानून के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यक्रताओं द्वारा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यक्रताओं की ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय के उद्योग विभाग के कार्यालय के नजदीक से रवाना होकर पुलिस लाइन,पुराना ट्रक यूनियन,अम्बेडकर सर्किल , रेलवे स्टेशन, आलनपुर सहित शहर के मुख्य मार्गो से होते हुवे कलेक्ट्रेट पहुंचकर सम्पन्न हुई । ट्रैक्टर रैली में किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर शामिल हुवे । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यक्रताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून किसान हित मे नही है । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यक्रताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून रद्द करने की मांग की है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.