विधायक की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली

विधायक की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली

विधायक की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली

सवाई माधोपुर 26 जनवरी 2021

कृषि कानूनों के विरोध में सवाई माधोपुर जिले में आज विधायक दानिश अबरार के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल किसान आक्रोश रैली निकाली गई । इस आक्रोश रैली में सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर शामिल हुए। जहां जिले के मलारना डूंगर के जलेबी चौक मैदान पर विधायक दानिश अबरार की अगुवाई में किसान आक्रोश रैली को जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेगा हाईवे पर करीब 7 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर रैली अपने आप में एक और जहां देखते हुए ही बनती थी । वही इस दौरान ट्रैक्टर रैली के कारण हाइवे पर भी यातायात बाधित रहा। विधायक की दानिश अबरार के नेतृत्व में किसान आक्रोश रैली मलारना से रवाना होकर मैनपुर सूरवाल करमोदा होते हुवे जिला मुख्यालय के राजबाग मैदान पंहुँची । केंद्र सरकार के द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टरों पर सवार किसान लगातार नारेबाजी करते रहे। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के भी विभिन्न मार्गों से होकर यह आक्रोश ट्रैक्टर रैली गुजरी। जिस का समापन सवाई माधोपुर शहर स्थित राजबाग मैदान पर हुआ। जहां विधायक दानिश अबरार का किसानों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक दानिश अबरार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हल्ला बोलते रहेंगे। जब तक कृषि कानून समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक वे किसानों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.