व्यापार मण्डल ने किया सभापति का सम्मान-गंगापुर सिटी

व्यापार मण्डल ने किया सभापति का सम्मान-गंगापुर सिटी

व्यापार मण्डल ने किया सभापति का सम्मान
गंगापुर सिटी 16 जनवरी। व्यापार मण्डल मार्केट एसोसियन के सदस्यों की ओर से 15 जनवरी शुक्रवार को नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल नें कहा कि कोई भी कार्य बिना जनता के सहयोग से पूर्ण नही हो सकता और में भी आपसे एक वादा चाहता हूं की आप भी अपनी दुकानों के आगे सी.सी.टी.वी. कैमरा व लाईट जरूर लगायेगे।
एसोसियन के अध्यक्ष दिनेश सिंहल पत्रकार, उपाध्यक्ष गोविन्द सेवा वाले, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल गर्ग मेडिकल वाले, मुकेश अनाज वाले, पवन मेडिकल वाले, विष्णु अग्रसेन, कैलाश हूंची, अनिल कुमार गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा एसोसियन के महामंत्री राजेन्द्र खादी वालों के निधन पर उनके सुपुत्र प्रो.धीरज गुप्ता द्वारा निर्धन व असहाय गरीब महिला पुरूषों को 50 कम्बलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर नें कहा कि पूर्व में जो वादा किया है वह अधूरा है उसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। उप सभापति वीरेन्द्र शर्मा नें कहा कि व्यापारियों की अपार भीड़ को देखकर बहुत खुशी हुई आपकी समस्याओं का हम शीघ्र निदान करेगे। समारोह का मंच संचालन सागवान फर्नीचर के मालिक मनीष अग्रवाल नें किया। इस अवसर पर पार्षद जगदीश खटाना, सुनील अगरबत्ती, कैलाश गर्ग, मुकेश अनाज वाले, प्रो.धीरज, दुल्ली लोहे वाले, महेश लोहे वाले, शिवरचरण माली, टीकम चाय वाले, पुरूषोत्तम अग्रवाल, हरिप्रसाद अग्रवाल, सुरेश करणपुर वाले, सुरेश सिंहल, सत्तु गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.