सार्वजनिक स्थानों पर किया वृक्षारोपण
बामनवास 8 अगस्त। समाज सेवी संगठन रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन संस्थान के तत्वावधान में रविवार को पुलिस विभाग एवं वन विभाग के सहयोग से कस्बे में सार्वजनिक स्थानों एवं थाना परिसर पर पौधारोपण किया गया।
संगठन से जुड़े सदस्य पदाधिकारी डॉ शिवराज मीणा ने बताया कि उनके संगठन द्वारा ब्लॉक में 2 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को पुलिस थाना परिसर सहित सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया गया, जिसमें कई तरह के छायादार एवं फलदार वृक्षों के पौधे रोप कर संबंधित व्यक्ति को उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। थाना परिसर में वृक्षारोपण समारोह के दौरान थाना अधिकारी बृजेश कुमार ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश पाठक, वन विभाग से दीपक शर्मा, अमर सिंह गुर्जर, उदय सिंह मीणा, घनश्याम नकवाल, उम्मेद सिंह, कल्लू,तेजराम सैनी, मेघराज सैनी अजय, दीपक, रोहित, लोकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.