वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित – गंगापुर सिटी

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित – गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी के दशहरा मैदान में अ०भा०पल्लीवाल जैन महासभा शाखा गंगापुर सिटी एवं पल्लीवाल मोटर्स के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें लगभग 101 वृक्ष लगाये गये। आज के इस आयोजन के मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति श्री शिव रतन जी अग्रवाल थे। शाखा के सदस्यों ने दशहरा मैदान में दो वैंच इस मैदान में लगाने की घोषणा की।शाखा गंगापुर सिटी ने नगर परिषद सभापति महोदय से निवेदन किया कि इस मैदान में अहिंसा चक्र का प्रतीक चिन्ह लगाना चाहते हैं,तो सभापति महोदय ने कहा कि आप नगरपरिषद में प्रस्ताव भेजिये।उस पर हम शीघ्र निर्णय ले कर आपको स्वीकृति प्रदान कर देंगे।आज के आयोजन में श्री राजीव पल्लीवाल,श्री सुरेश जैन, हेमन्त जैन, मनीष जैन, राकेश पल्लीवाल, अजीत जैन,सत्य प्रकाश जैन ,अनिल जैन,हेमन्त जैन (jpr road ),धर्मेश जैन,राकेश जैन, विकास जैन, अरविंद जैन, रजनीश जैन,महेश जैन,शीतल जैन, सिद्धार्थ जैन,मयंक जैन लायन शिवरतन जी,लायन मुकेश जी,लायन भागीरथ जी ,पार्षद धनसिंह जी मावई , पार्षद दिनेश मीना ,वेद प्रकाश जी,एवं पल्लीवाल मोटर्स का समस्त स्टाफ आदि सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अंत में श्री राजीव पल्लीवाल द्वारा सभी आगंतुको को जलपान कराया गया। शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द जैन द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.