विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सवाई माधोपुर 28 जुलाई। किड्स फॉर टाइगर व मॉर्निंग स्टार के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर ग्राम रावल में पपलाज माता जी के स्थान पर 40 पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किड्स फॉर टाइगर संस्था के समन्वयक गोवर्धन मीणा ने बताया कि करंज गुलमोहर अर्जुन बड़ बिलपत्र अशोक आदि के पौधे लगाए गए। पपलाज माता कमेटी के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण गुरुजी ने करंज का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान रावल की युवा टीम ने वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इन पौधों मे पानी देने की जिम्मेदारी युवाओं ने ली। इस दौरान वन विभाग की सोशियोलॉजिस्ट ममता साहू केशव मीणा बृजेश मुरली शर्मा गोलू कालूराम राकेश ठंडीराम मस्तराम सरपंच सोनू विनोद अंकित दिलखुश रामरूप मनीष प्रजापत आदि न पौधे लगाने में सहयोग किया।