कोरोना शहीद लेब टेक्नीशियनों को दी श्रद्धांजलि

कोरोना शहीद लेब टेक्नीशियनों को दी श्रद्धांजलि

कोरोना शहीद लेब टेक्नीशियनों को दी श्रद्धांजलि
सवाई माधोपुर 14 अगस्त।जिला मुख्यालय पर समस्त लैब टेक्नीशियनों ने 13 अगस्त को सांय अम्बेडकर सर्किल पर कोरोना काल में शहीद हुए लैब टेक्नीशियन साथियों की याद में कैंडल मार्च निकाला तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रवीन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान सरकार को मांग पत्र सौंपा गया जिसमें कोरोना काल में संवर्ग द्वारा बिना रुके बिना थके लगातार कोविड-19 के सैंपल लेने एवं आरटी पीसीआर टेस्ट लगाने का कार्य संपादित किया गया फिर भी राज्य सरकार द्वारा लैब टेक्नीशियन कैडर की लगातार उपेक्षा की जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से कैडर की ग्रेड पे 4200 करने, वेतन भत्ते, पदनाम परिवर्तन आदि कई लंबित मांगों के बारे में राज्य सरकार को अवगत कराया गया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.