सवाई माधोपुर स्थित हम्मीर ब्रिज पर ट्रक ने मारी स्कूटी को टक्कर ,हादसे में बाल बाल बची स्कूटी सवार महिला
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के हम्मीर ब्रिज पर आज एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी । गनीमत रही कि स्कूटी सवार महिला ट्रक की टक्कर से स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरी और ट्रक के नीचे कुचलने से बाल बाल बच गई । इस दौरान स्कूटी ट्रक के नीचे आ गई और टायरों के बीच बुरी तरह से फस गई । हादसा होने के साथ ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया । सूचना के साथ ही मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राह चलते एक ट्रक ड्राइवर की मदद से ट्रक को मौके हटाया और कड़ी मशक्क्त के बाद स्कूटी को ट्रक के टायरों के नीचे से निकाला । इस दौरान स्कूटी सवार महिला ने अपने परिजनों को बुला लिया और उनके साथ चली गई । वही पुलिस ने स्कूटी को ट्रक में रखवाया और ट्रक को जब्त कर मानटाउन थाने में खड़ा करवा दिया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार महिला खेरदा की तरफ से आ रही थी वही पुराने शहर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने हम्मीर ब्रिज पर स्कूटी को टक्कर मार दी । गनीमत रही कि हादसे में स्कूटी सवार महिला बाल बाल बच गई ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.