मानसरोवर बांध की पुलिया पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा

मानसरोवर बांध की पुलिया पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा

मानसरोवर बांध की पुलिया पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा
बहरावंडा खुर्द 7 जनवरी। टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे एनएच 552 पर गेहूं से भरा ट्रक सुबह नेशनल हाईवे स्थित मानसरोवर बांध की ऊगाड़ की पुलिया पर पलट गया।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से ट्रक में गेहूं भरकर सवाई माधोपुर की तरफ ले जाने के दौरान नेशनल हाईवे 552 पर जैतपुर व बोदल के बीच स्थित पुलिया पर घुमाव पर ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। सवाई माधोपुर जाने वाले राहगीर हरिओम कंडेरा ने बताया कि करीब 4.30 बजे के लगभग ट्रक पुलिया पर पलटी खा गया। ट्रक के पलट जाने से ट्रक में रखी गेहूं की बोरियां रोड पर कुछ पुलिया के नीचे गिर गई। जिससे काफी मात्रा में गेहूं खराब हो गया। चालक व खलासी को ट्रक पलटने के दौरान कोई भी चोट नहीं आई है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.