सच्चाई इंसान का जेवर है

सच्चाई इंसान का जेवर है

सच्चाई इंसान का जेवर है

रवांजना चौड। बालका नंद श्री श्री 1008 स्वामी श्री बालकानंद जी महाराज आश्रम हरभावता का स्वागत ग्राम पंचायत रवांजना डूंगर के ग्राम रामनगर में मंगल गान व श्रद्धा के साथ हुआ। आज रात्रि को श्री श्री 1008 स्वामी श्री बालकानंद जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ जिसमें लोगों ने भक्तों ने महाराज जी का पुष्प माला व श्रीफल से सम्मान स्वागत सत्कार किया। गया इस मौके पर गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी सिंह अवाना, किशन लाल पोसवाल, रामफुल धाभाई, जगदीश सेदरी, छोटु अवाना, गगाँविशन, अर्जुन बोकन, सीताराम खटाना आदि लोगों ने महाराज जी का देवनारायण चौराया अवाना फार्म हाउस रामनगर आदि जगहों पर जयकारों के साथ महाराज जी का सम्मान किया गया।
इस मौके पर रात्रि को भजन संध्या का प्रोग्राम हुआ जिसमें हर बावता बंजारी सहित कई गांव की भजन मंडलियों ने भाग लिया। महाराज ने अपने प्रवचनों के द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान को सच्चाई के मार्ग की ओर धर्म के प्रति अपनी भावना रखना अति आवश्यक है। इस मौके पर मंगला आरती के साथ भोजन प्रसादी का वितरण हुआ। भजन संध्या में आसपास के भक्तों ने भाग लिया इस मौके पर आयोजन कर्ता राम सिंह पोसवाल, हंसराज गुर्जर, लादूराम, राजू लाल आदि लोगों ने सभी का सम्मान किया गया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.