बैग और मोबाईल छीनने के मामले में दो जने गिरफ़्तार-गंगापुर सिटी

बैग और मोबाईल छीनने के मामले में दो जने गिरफ़्तार-गंगापुर सिटी

बैग और मोबाईल छीनने के मामले में दो जने गिरफ़्तार-गंगापुर सिटी

कोतवाली थाना पुलिस ने बैग व मोबाइल छीनने के मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गंगापुर सिटी में व्यापारीर से बैग एवं मोबाईल छीनने वाले दो लुटेरे यासीन उर्फ बिल्ली पुत्र हिजफुल रहमान पठान निवासी सलेमपुर थाना कुडगांव (करौली) एवं अलाउददीन पुत्र सुलेमान पठान निवासी सलेमपुर को गिरफ्तार किया गया है।
मामला यह था
फरियादी रमेश चंद शर्मा पुत्र चिरंजी लाल निवासी नागो की छावनी शिव कॉलोनी गंगापुर सिटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 18 मार्च 2021 की शाम को दुकान से अपने घर जा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार होकर आए ओर मेरे पीछे से छपटा मार कर बैँग छीन कर ले गए। बैग में मोबाईल कागजात एवं रुपए थे। इस पर कोतवाली थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज मामले की जांच की गई।
 इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के निर्देश में शहर में बैग छीनने की वारदातों पर अंकुश के लिए आकस्मिक नाकाबन्दी की जा रही थी। इस दौरान एक मोटर साइकिल पर तीन जने सवार होकर आ रहे थे। पुलिस की नाकाबंदी देखकर वापिस भागने लगे। दो व्यक्तियों को पुलिस जाप्ता द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। एक जना भाग गया। पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने आसरोपितों से लूटा गया मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम में कोतवाली थाना प्रभारी धनराज मीना, मोती सिंह विरम सिंह,मुरारीलाल मीना विश्व नाथ प्रताप,ऋषिकेश ,बनवारी व योगेन्द्र कास्टेवल शामिल थे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.