श्रीपुरा में दो दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन-मलारना चौड़
मलारना डूंगर उपखंड की ग्राम पंचायत तारनपुर के ग्राम श्रीपुरा में 16 व 17 जनवरी को दो दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य सुरेश मीणा ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सवाई माधोपुर प्रधान एवं भाजपा नेत्री आशा मीणा होगी। विजेता टीम को ₹3100 व उपविजेता टीम को ₹2100 का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क ₹100 रखा गया है आई हुई टीमों की खाने व ठहरने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.