शुक्रवार को जिले में दो नए पॉजिटिव मिले, एक हुआ रिकवर अब एक्टिव केस केवल 3

शुक्रवार को जिले में दो नए पॉजिटिव मिले, एक हुआ रिकवर अब एक्टिव केस केवल 3

शुक्रवार को जिले में दो नए पॉजिटिव मिले, एक हुआ रिकवर
अब एक्टिव केस केवल 3
सवाईमाधोपुर, 25 जून। रिकवरी और पॉजिटिविटी के जून माह के ट्रेंड लगातार राहत देने वाले रहे है। इन ट्रेंड को देखे तो अब सवाई माधोपुर जिला कोरोनामुक्त होने से केवल तीन कदम दूर रह गया है। अब जिले में केवल तीन एक्टिव कोरोना संक्रमित बचे है। वहीं 19 जून से 24 जून तक लगातार जिले में एक भी नया कोरोना पॉजिटिव नहीं आया था। शुक्रवार 25 जून को जांच किए गए 93 सैंपल में 2 पॉजिटिव मिले हैं तथा एक रिकवर हो गया। अब जिले में कोरोना के एक्टिव तीन केस बचे है। सुकुन देने वाली खबर यह है कि जिले के जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय सहित अन्य सभी चिकित्सा संस्थानों में एक भी कोरोना संक्रमित पॉजिटिव भर्ती नहीं है। केवल तीन एक्टिव कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा कर्मियों के निर्देशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले वासियों द्वारा दिखाया गया जन अनुशासन, प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग की टीमों की मुस्तैदी तथा चिकित्साकर्मियों की मेहनत से जिला कोरोना मुक्त होने से तीन कदम दूर है।
जिले में शुक्रवार, 25 जून को कोरोना जांच के लिए गये 93 सैंपलों में से 2 सैंपल पॉजिटिव दर्ज किए गए। वहीं एक पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव भी हुआ। अब जिले में मात्र 3 एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। इन 3 एक्टिव केस में से ब्लॉकवार देखें तो सवाई माधोपुर में 2 एवं खंडार में 1 एक्टिव केस है। ब्लॉक गंगापुर, बौंली एवं बामनवास कोरोना से मुक्त हो चुके है।
1 जून से 25 जून तक की अवधि में जहॉं जिले में मात्र 38 पॉजिटिव केस आये, वहीं इसके लगभग 6 गुना से अधिक 222 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गये। इस अवधि में कुल जांच किए सैम्पलों में लगभग 1 प्रतिशत से कम पॉजिटिव मिले। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने लोगो से प्रोटोकॉल की पालना करने, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि बेवजह भीडभाड में न जायें, मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रेल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे अभियान से कोरोना से लडने में बडी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 48086 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जॉंच के लिये परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई। कलेक्टर ने आमजन से लगातार अनुशासन दिखाते हुए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर करने, गाइड लाइन की पालना करने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी की पालना करने सहित बारी आने पर वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है, जिससे जिला कोरोना मुक्त हो सके।
—000—

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.