ट्रेन में चोरी के मोबाइल के साथ दो जने गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

ट्रेन में चोरी के मोबाइल के साथ दो जने गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

ट्रेन में चोरी के मोबाइल के साथ दो जने गिरफ्तार- गंगापुर सिटी

जीआरपी के अतिरिक्त महानिदेशक संजय अग्रवाल, अजमेर जीआरपी एसपी भंवरसिंह नाथावत के निदेशानुसार जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक अजमेर योगिता मीना व पुलिस उपाधीक्षक कोटा हुमायू कबीर खांन के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंगापुर जीआरपी थाना प्रभारी राजवीरसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के मामले में दो जनों को पकड़े में सफलता हासिल की है।
जीआरपी थाना प्रभारी राजवीरसिंह ने बताया कि आरोपी फुलवाड़ा (हिण्डौन) निवासी धर्मसिंह (20)पुत्र बबलू जोगी व बन्धकापुरा हिण्डौन सिटी निवासी सियाराम जाटव (44) पुत्र नत्थीराम जाटव को कॉल डिटेल के आधार पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में दस्तयाब कर धर्मवीर के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामदकिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के आरोपी धर्मवीर व सियाराम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को एसीजेएम रेलवे कोट भरतपुर में मंगलवार को पेश करने के बाद उन्हें रिमांड पर सौपा गया है।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.