दो शातिर वाहन चोर वाहन सहित गिरफ्तार – गंगापुर सिटी

दो शातिर वाहन चोर वाहन सहित गिरफ्तार – गंगापुर सिटी

दो शातिर वाहन चोर वाहन सहित गिरफ्तार
सवाई माधोपुर 23 अगस्त। जिले की गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को एक चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भा.पु.से. ने बताया कि गंगापुर सिटी पुलिस ने साबिर उर्फ शब्बीर पुत्र साबुद्दीन निवासी चूली की बगीची तथा हनीफ उर्फ बबली उर्फ छर्रा पुत्र मुंशी निवासी हिण्डौन ओवर ब्रिज के पास गंगापुर सिटी को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा आर.पी.एस, पुलिस उप अधीक्षक गंगापुर सिटी कालूराम मीना आर.पी.एस. ने क्षेत्र मे वाहन चोरी की वारदातो की रोकथाम के लिये लिप्त अपराधियो को सूचीबद्व कर उन पर निगरानी हेतु थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी धनराज मीना के नेतृत्व मे विशेष टीमों का गठन किया था। टीम द्वारा सूचना पर शातिर चोरों को पकड़ा गया है जिनसे अनुसंधान जारी है। जिसमें और भी वारदातें खुलने की संभावना है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक शातिर बदमाष व शराब, स्मैक व गांजा आदि नषे के शौकीन हैं। जिनकेे विरूद्व मारपीट व अन्य अपराधों के करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी नषे के शौक पूरा करने के लिये मास्टर चाबी से मोटरसाईकिल का लाॅक तोड़कर उठा लेते हैं। एक आरोपी मोटरसाईकिल उठाते वक्त आसपास के लोगों पर नजर रखता है तथा दूसरा मोटरसाईकिल उठाकर चल देता था। बाद में मोटरसाईकिल को नषे के खर्चे के लिये औने पौने दामों में बेच देते हैं या हुलिया बदलकर खुद भी काम में ले लेते हैं।
वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम में धनराज मीना पु0नि0 थाना गंगापुर सिटी, धर्मेन्द्र चैधरी हैड कानि0, ऋषिकेष तथा गजेन्द्र कानि0 शामिल थे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.