दो महिलाओं ने बैग में लगाया कट लगाकर दस हजार रुपए निकाले-गंगापुर सिटी

दो महिलाओं ने बैग में लगाया कट लगाकर दस हजार रुपए निकाले-गंगापुर सिटी

भारतीय स्टेट बैक से रुपए निकालकर ले जाते समय दो महिलाओं ने बैग में लगाया कट लगाकर दस हजार रुपए निकाले, दो महिला गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

पंचायत समिति में स्थित भारतीय स्टेट बैक गंगापुर से बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे एक वृद्ध 22 हजार रुपए निकालकर कपड़े के वेग में रखकर बैक से निकलते समय उसके वेग में दो महिलाओं ने ब्लड का कट लगाकर 10 हजार रुपए निकालते समय उन दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। इस दौरान सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर आई ओर दोनों महिला को पुलिस के हबाले कर दिया गया। इस दौरान बैक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मुंड ने बताया कि बैग में से दस हजार रुपए निकालने के मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोंपित महिला कडिया जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी कोमला पत्नी राहूल सांसी व अनिया पत्नी महेन्द्र सांसी को गिरफ्तार कर उनसे दस हजार रुपए बरामद कर लिए गए है। दोनों महिलाओं को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।दूसरी ओर पीडि़त रामजी लाल महाजन पुत्र गेदी लाल महाजन निवासी लाटा हाउस गली थाना उदेई मोड ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट में बताया कि वह बुधवार को दोपहर साढे बारह बजे वह भारतीय स्टेट बैक गंगापुर में निकलवाने लिए गया था। मैने बैक से 22000 रुपए निकाले थे। जिसमें 100 रुपए की दो गड्डी दी थी। 20000 रुपए मैने कपड़े के थैले में (बैग) में रख लिए थे। दो औरतों ने मेरे थेले में चीरा लगाया। चीरा लगाते ही मुझे पता लग गया। एक औरत ने बैग में से 100 रुपए की एक गिड्डी लेकर भाग गई। इस दौरान वह चिल्लाया,तब मेरे साथ समय सिंह सैनी भागे ओर उन्होंने उसऔरता को पकड़ लिया। उसी दौरान दूसरी महिला भी वहां आ गई। जो उससे उलझने लगने लगी। इस दौरान लोगों ने दो महिला को रंगे हाथ पकड़कर कोतवाली थाने पुलिस के हबाले कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मुंड ने बताया कि दोनों महिलाओं को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले भी इन महिलाओं ने एक जने के वैग में चीरा लगाकर बारदाता को अंजाम दे चुकी है। पुलिस भी इन महिलाओं की तलाश में थी। लेकिन आज दोनों महिलाएं बारदात में लिफ्त होने के कारण पकड़ी गई।
देखे वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=xPo5q7zTkrM
https://www.youtube.com/watch?v=r006a2Oezhc

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.