गाली गलौच/नफरती टिप्पणी और साइबर क्राइम को लेकर पुलिस सख्त
सोशल मीडिया पर गाली गलौज और सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
सवाई माधोपुर
फेसबुक लाइव आकर गाली गलौज और सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । रविवार रात को फेसबुक लाइव पर गाली गलौज और नफरती टिप्पणी करने वाले विजय उर्फ बंटी पुत्र रामसिंह निवासी मैनपुरा को सूरवाल थाना पुलिस और प्रदुमन सिंह मीणा पुत्र कन्हैया लाल मीणा निवासी मोती नगर खेरदा को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने हिदायत दी है कि नशे या किसी भी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से गाली-गलौच और सांप्रदायिक टीका टिप्पणी करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.