बौली थाना क्षेत्र के पिपलदा गांव में बजरी वाहनों से दो युवकों की मौत

बौली थाना क्षेत्र के पिपलदा गांव में बजरी वाहनों से दो युवकों की मौत

उपखंड बौंली के पीपल्दा ग्राम पंचायत के पास ओलवाडा से जयपुर जाते समय दो युवकों पर बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने चढ़ाकर जान ले ली !

मृतक दिलकुश प्रजापत व जितेंद्र योगी ग्राम ओलवाड़ा, मलारना डूंगर के है !


सूचना मिलने के बाद बौंली पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर शव को बौंली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुर्दाघर में ला कर रखा जहां परिवार वालों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाया गया शव घरवालों के सुपुर्द किया गया !
ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाने में लाया गया है !
गौरतलब है कि बजरी खनन में अति संवेदनशील इलाका माना जाने वाला यह सवाई माधोपुर क्षेत्र विगत कई वर्षों से दिखावटी बजरी रोकथाम के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, फॉर्मेलिटीज पूरी की जाती है जबकि हकीकत यह है यह सब प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम चल रहा है जिससे आमजन का घर के बाहर निकलना दूभर हो गया है ! पर उस समय जनता कर भी क्या सकती है जब उस राज्य का राजा ही चौपट हो तब वह नगरी अंधेर हो ही जाती है

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.