पिकअप व कार की भिडन्त में दो युवको की मौत

पिकअप व कार की भिडन्त में दो युवको की मौत

पिकअप व कार की भिडन्त में दो युवको की मौत

जयपुर रोड स्थत कोयला के रात डेढ़ बजे हुई घटना-गंगापुर सिटी
जयपुर -गंगापुर सड़क हाइवे रोड स्थित कोयला के पास शुक्रवार रात लगभग ढाई बजे एक पिकअप व कार की आमने-सामने की भिडंत हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक युवक का शव मोर्चरी रखवाया गया। जबकि एक युवक गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों रैफर कर दिया गया। जहां रास्ते में दम तोड दिया गया।मृतक के परिजनों ने बताया कि गुड्डा थाना इन्दरगढ़ जिला बंूदी निवासी हनुमान उर्फ मानसिंह गुर्जर (28) पुत्र मोहन लाल गुर्जर व चकेरी (मलारना) हाल निवासी शिवजी कॉलोनी कोटा दोनों कार से रामसिंहपुरा गांव से कोटा जा रहे थे। इस दौरान जयपुर रोड स्थित कोयला गांव के पास शुक्रवार रात डेढ़ बजे सामने से आ रही एक पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे हनुमान गुर्जर की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि राकेश मीणा गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां रात को हालत गंभीर हो जाने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया गया। बाद में शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाने के बाद शनिवार सुबह दोनों शवों का बामनवास पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सोप दिया गया। बामनवास पुलिस ने बताया कि दुघटना की जांच की जा रही है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.