यू.आई.डी.ए.आई. की अधिकृत प्रमाणीकर्ता एजेन्सी द्वारा जारी आधार सुपरवाईजर/ऑपरेटर प्रमाण पत्र धारकों से आवेदन पत्र आमंत्रित
सवाई माधोपुर, 24 जून। सवाई माधोपुर जिले में नये आधार केन्द्रों/सीईएलसी ऑपरेटर की स्थापना करने के लिये यू.आई.डी.ए.आई. की अधिकृत प्रमाणीकर्ता एजेन्सी द्वारा जारी आधार सुपरवाईजर/ऑपरेटर प्रमाण पत्र धारक जिलावासी से 9 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक लक्ष्मीकांत तंवर ने बताया कि आधार केन्द्रों की स्थापना एवं ऑपरेटर चयन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन के नियंत्रण, पर्यवेक्षण में ही चयन किया जायेगा। वर्तमान में कार्यरत स्थायी आधार केन्द्र एवं सीईएलसी ऑपरेटर, जिन्हें पूर्व मंे आधार किट एवं सीईएलसी टेबलेट सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जारी किये गये है, उनको भी पुनः आवेदन करना होगा।
जिले मंे आधार नामंाकन से वंचित रहे 5 साल तक के बच्चों का नामांकन बायेमीट्रिक सूचना नहीं लिए जाने के कारण टेबलेट के माध्यम से कैम्प मोड में अधिक सहजता व सुगमता से किया जा सकता है।
उक्त परिपेक्ष्य में जिले की पंचायत समिति मुख्यालय, नगर निकाय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र स्थापित किया जना है। आधार केन्द्र केवल राजनेट या आरस्वान की उपलब्धता वाले सरकारी परिसर में ही संचालित किये जायेंगे। जिले की जिन ग्राम पंचायतों एवं सरकारी परिसरों में आधार केन्द्र की स्थापना की जानी है, उनकी सूची मय दिशा-निर्देश जिला/ब्लॉक कार्यालय में चस्पा की जा चुकी है तथा जिले की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की गई है। विस्तृत सूचना जिले की वेबसाइट पर देखी जा सकती , और अधिक जानकारी के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कलेक्ट्रेट स्थित जिला कार्यालय या ब्लॉक कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है।