अनियंत्रित पिकअप ने हाइवे पर खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो घायल-गंगापुर सिटी

अनियंत्रित पिकअप ने हाइवे पर खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो घायल-गंगापुर सिटी

अनियंत्रित पिकअप ने हाइवे पर खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो घायल-गंगापुर सिटी

जयपुर बाईपास पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने दोनों घायलों को उठाकर पास स्थित एक दुकान में लिटाया। लोगो की सूचना पर सदर थाना प्रभारी श्रीकिशन मीना मय जाब्ते के घटनास्थल पर पहुँचे। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि करौली की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बाईपास पर खड़े दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पीडि़त रामनरेश मीना पुत्र रामलखन मीना और राजू लाल गुर्जर पुत्र हरिचरण गुर्जर है।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.