पानी से भरे अनियंत्रित टैंकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम-गंगापुर सिटी

पानी से भरे अनियंत्रित टैंकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम-गंगापुर सिटी

पानी से भरे अनियंत्रित टैंकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम-गंगापुर सिटी

कोतवाली थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड पर बुधवार सुबह एक पानी से भरे टैकर ने स्कूटी से महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ड्यूटी पर गांव खिरखिड़ा जा रही थी। जिससे टक्कर मार देने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। खिरखिड़ गांव निवासी विद्या देवी मीना(30) पति मनीष कुमार मीना जो कि खिरखिड़ा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। वह गंगापुर सिटी से स्कूटी से गांव खिरखिड़ा ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान ताजपुर मोड पर सामने से आ रहा पानी से भरा टैकर अनियंत्रित हो जाने से स्कूटी  के टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। बाद में शव को सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही रिया हॉस्पीटल से चिकित्सकों व कर्मचारी भी अस्पताल में पहुंचे। बाद में चिकित्सकों ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। कोतवाली थाने के एचएम राम लखन मीना ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.