स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्राओं ने दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश – गंगापुर सिटी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्राओं ने दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश – गंगापुर सिटी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्राओं ने दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश –

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में व जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में ब्लॉक गंगापुर सिटी में निरंतर चल रहे अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग के नेतृत्व में स्वच्छ भारत प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत शनिवार को अग्रवाल गर्ल्स महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमान विजेंद्र गुर्जर के मार्गदर्शन में शामिल सभी एन एस एस इकाई की छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति मार्गदर्शित किया व सभी ने स्वच्छता की शपथ लेकर कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया व स्वयंसेवको ने भी मिलकर प्लास्टिक का संग्रहण कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही भाग लेने वाली छात्राओं में से श्रेष्ठ दो प्रतिभाओं को टी शर्ट देकर सम्मानित किया। और रविवार को कोतवाली पुलिस स्टेशन गंगापुर सिटी के एसएसओ साहब श्रीमान करण सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में भी प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। जिसमें लगभग 250 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस दौरान युथ वालंटियर रिजुल गर्ग, स्वयंसेवक खेमराज गुप्ता, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष नागेश शर्मा, व युवा सदस्य विजेंद्र प्रजापत,कृष्णकांत गुर्जर, दीपक शर्मा, सूरज सैनी, आकाश शर्मा, नितेश जादोन और समस्त महाविद्यालय स्टाफ, पुलिस अधिकारी व जवानों सहित कई युवाओं ने सहभागिता निभाई।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.