प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत गुरूवार को 5 स्थानों पर होगा
शिविरों का आयोजन
सवाई माधोपुर, 17 नवंबर। प्रशासन गांव के अभियान के तहत गुरूवार, 18 नवंबर को जिले की 5 पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी ने बताया कि गुरूवार को सवाई माधोपुर की मुई, चौथ का बरवाडा की सारसोप, गंगापुर की हीरापुर, बमनवास की बैराडा तथा खंडार की छाण ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड नंबर 48 से 54 के लिए राजकीय बालिका विद्यालय कुतलपुरा जाटान में तथा नगर परिषद गंगापुर के वार्ड संख्या 23 से 26 के लिए शिविर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगा।