यूनियन के नेताओं ने की मुलाकात-गंगापुर सिटी

यूनियन के नेताओं ने की मुलाकात-गंगापुर सिटी

रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता से यूनियन के नेताओं ने की मुलाकात-गंगापुर सिटी
 रेलवे के लोको रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन मंडल सह सचिव श्री प्रकाश शर्मा लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर सह सचिव रधु राज सिंह इंजीनियरिंग शाखा के उपाध्यक्ष इमरान खान ने वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण परिचालन  एके श्रीवास्तव से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जैन ने गंगापुर मुख्यालय से 7 लोको पायलटों के अस्थाई रूप से 1 वर्ष के लिए कोटा स्थानांतरित किए पदों को वापस गंगापुर रिस्टोर करने की मांग की गई। इसी प्रकार टीआरएस विभाग में रिक्त पदों को भरने ,कुबेरपुर से न्यू टूंडला जंक्शन तक रनिंग कर्मचारियों को रेल पथ का ज्ञान देने की मांग की गई, साथ ही तुकलगाबाद में खराबी बाले इंजनों से गाड़ी वर्क नहीं करने के निर्देशों में आवश्यक संशोधन करने की मांग की गई क्योंकि इन्हीं खराब इंजनों के द्वारा दूसरी रेलवे के लोको पायलट गंगापुर तक कार्य कर रहे हैं जबकि हमारे रनिंग स्टाफ को इन पर कार्य नहीं करवाया जारहा है। इसी प्रकार तुगलकाबाद कोटा रतलाम निजामुद्दीन रनिंग रूम में आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर कर्षन परिचालन विवेक खरे भी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.