रणथंभौर में सपरिवार निजी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

रणथंभौर में सपरिवार निजी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

सवाईमाधोपुर स्थित रणथंभौर में सपरिवार निजी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को परिजनों के साथ टाइगर सफारी के दौरान जब जोन नंबर 2 में बाघ के दीदार किये तो बे अभिभूत हो उठे। टाइगर सफारी के दौरान उन्होंने रणथंभौर में वन्य जीवों को खुले में घूमते देखा तो बे बेहद खुश नजर आए। गौरतलब है कि इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनका परिवार रणथंभौर में निजी दौरे पर घूमने आया है। सिंधिया जयपुर से सड़क मार्ग से आए थे। इसके बाद कुछ दिनों से एक पांच सितारा होटल में रुके हुए हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार सवाई माधोपुर आए है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.