केन्द्रीय मंत्री मेघवाल रहे जिले के दौरे पर

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल रहे जिले के दौरे पर

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल रहे जिले के दौरे पर
सवाई माधोपुर 10 अक्टूबर। केंद्रीय संसदीय, सांस्कृतिक विभाग मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अर्जुन राम मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मलारना चैड़ में आर्य समाज के वैदिक गुरूकुल में सांस्कृतिक उत्थान हेतु यज्ञ, हवन उत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में भेंट की।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सवाई माधोपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर साफा माला से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राज्य में बिजली की भारी कमी है तथा राज्य में अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचार की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है, खाद की कमी का संकट पैदा हो गया है।
उन्होंने राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को जन आंदोलन करने का आव्हान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, नगर परिषद के नेता विपक्ष कपिल जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पंकज जैन, मुकेश शर्मा, देवेन्द्र सेन, सतीष आदि, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री मलारना चैड़ के सशक्त बूथ कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा कि हमारे लिए मानवता सबसे महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर के इस देश को मजबूत एवं खुशहाल बनाने का संकल्प करें।
मंत्री ने इस अवसर पर मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव तथा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी अनौपचारिक चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री हरकेश झार्रा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर गजराज सिंह राजावत, कैलाश जी मुनीम, मंडल महामंत्री राकेश मीणा, भारतीय किसान संघ के मंडल अध्यक्ष जीतराम गुर्जर बरियारा, मंडल मीडिया प्रभारी उमाशंकर तिवारी, जिला परिषद सदस्य सत्यप्रकाश बरियारा, उपसरपंच जगदीश भाटी, धर्मराज डीलर, दीपक रंगीला, रामराज खाती, बनवारी झेराला, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
39 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.