78 लोगों के वैक्सीन लगाई
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर में 78 लोगों के कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। वैक्सीन प्रभारी राधेश्याम आकोदिया ने बताया कि दस लोगों के दूसरी वैक्सीन की ड़ोज लगाई गई है और 68 लोगों के पहली वैक्सीन का टीकाकरण किया गया है। जो व्यक्ति सरकारी चिकित्सालय में साठ वर्ष या इससे अधिक के लोगों के आधार कार्ड व मोबाइल नंबर पंजीकृत कराने पर वैक्सीन लगाई जाती है। पहली वैक्सीन के 28 दिन बाद दूसरी वैक्सीन लगाई जाती है। इसके 14 दिन बाद यह वैक्सीन व्यक्ति के शरीर में पूरा काम करती है। किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण के बाद कोई परेशानी हो वह चिकित्सालय में चिकित्सक से परामर्श कर सकता है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.