वार्ड न 27 में टीकाकरण शिविर का आयोजन।।।
आज दिनांक 29-9-21 बुधवार को स्थानीय वार्ड न 27 में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।वार्ड नं 27 के नावजगर्ति स्कूल में शहरी छेत्र में कोविड महामारी से बचाव लिए आयोजित इस टीकाकरण शिविर में वार्ड के वासियों एवम अन्य लोगो के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
वार्ड के पार्षद कृष्ण कुमार गोयल कुबेर ने बताया कि वार्ड नं 27 में लगभग 100% लोगों ने कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज़ लगवाली ह एवम 2 nd डोज़ भी कई लोगो ने लगवाली हैं।गंगापुर सिटी में प्रशासन की एवम स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का नतीजा हैं कि गंगापुर सिटी पूरे राज्य में टीकाकरण में अग्रणी ह।
इस शिविर में शहरी प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगोत्या से कोविड स्वास्थ्य सहायक (नर्सिंग ऑफिसर)अजमल खान,वसीम खान,देवीसहाय, ललित,वीरेंद्र, एवम वार्ड की आशा सहयोगिनी एवम आंगनवाड़ी से ममता सिंह, रेशमा खान ,इन्दिरा शर्मा,एवम सावित्री देवी का भी विशेष योगदान रहा इन्होंने वार्ड वासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया एवम डोर टू डोर टीकाकरण करवाया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.