कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी :- दुर्गेश शर्मा

गंगापुर सिटी
मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं नेहरू युवा केन्द्र ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार ) के युवा मंडल सदस्य दुर्गेश शर्मा भगवती वैक्सीनेशन करवाया । इस बीच दुर्गेश शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार अभी कुछ दिन पहले ही हमारा शहर कोरोना की दूसरी लहर से मुक्त हुआ है एवं इसके बीच ही तीसरी लहर के आने का खतरा भी है , अभी कुछ दिन पूर्व हमारा सम्पूर्ण जिला कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन 13 दिन बाद फिर से जिले में कोरोना का 1 केस सामने आया है । इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोग अब भी नही समझ पा रहे है कि वैक्सीनेशन हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है एवं अब भी लोग सरकारी नियमो का पालन नही कर रहे है , वैक्सीनेशन का कोई साइड इफेक्ट नही है इसलिए जिला मीडिया प्रभारी ने सभी शहर वासियो से अपील की है कि जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन लगवाकर अपने आप को एवं अपने क्षेत्र को कोरोना महामारी से सुरक्षित कर ले एवं हमे अब भी सरकारी गाइड लाइन का पालन करना है , जैसे – दो गज की दूरी , मास्क एवं सैनिटाइजर ।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.