ढ़ोल नगाड़े की ताल पर वैक्सीन वजीरपुर आई
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर में शुक्रवार को दोपहर में ढ़ोल नगाड़े की ताल पर पहुंची।जिसका चिकित्सालय के कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चिकित्सालय के चिकित्साकर्मी राधेश्याम जाट ने बताया कि वैक्सीन की पहली खेप शुक्रवार को चिकित्सालय में दो सौ ड़ोज की लाई गई है। जिसे ढ़ोल नगाड़े बजाकर चिकित्सालय में प्रवेश कराया गया फूलमाला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है। कस्बे में पहली वार दो सौ ड़ोज वैक्सीन की आई। जिसकी शुरुआत भी चिकित्सा कर्मी, आंगनबाड़ी तथा आशा सहयोगिनियों से की जायेगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.