अग्रसेन जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अग्रसेन जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अग्रसेन जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
सवाई माधोपुर 4 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज मानटाउन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
जिसमें जलेबी रेस, इन आउट, भाषण प्रतियोगिता व केरम आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जलेबी रेस प्रतियोगिता में वियान मित्तल ने प्रथम और तनिष्का गुप्ता ने द्वितीय स्थान तथा रजत जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही इन आउट प्रतियोगिता में गौरन्वि बंसल प्रथम रही और वीरेंद्र गुप्ता द्वितीय तथा विधान मित्तल को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। भाषण प्रतियोगिता में लक्षिता गुप्ता प्रथम स्थान पर व केशव मंगल द्वितीय स्थान पर रहे इसी दौरान कैरम प्रतियोगिता 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए व 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई जिसमें 6 से 8 के विद्यार्थियों में अक्षत मंगल ने प्रथम रियांश गोयल द्वितीय व हर्षित मंगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 9 से 12 कक्षा के विद्यार्थियों में सक्षम गुप्ता ने प्रथम तनिष्क मित्तल ने द्वितीय व देवांश गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जयंती के अवसर पर बालिकाओं व महिलाओं ने ने भी आयोजित कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान आज मेहंदी प्रतियोगिता ओर म्यूजिकल चेयर रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.