वीरा को मिला विकलांगता प्रमाण पत्र – गंगापुर सिटी

वीरा को मिला विकलांगता प्रमाण पत्र – गंगापुर सिटी

वीरा को मिला विकलांगता प्रमाण पत्र
सवाई माधोपुर, 8 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग अभियान कईयों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहे है। गंगापुर के उदेई कलां में छोटी सी बच्ची वीरा चौहान को भी शिविर में विकलांगता प्रमाण मिला, जिससे उसके कई कार्य आसानी हो सकेंगे। एसडीएम अनिल चौधरी ने बताया कि शिविर में 6 साल की वीरा चौहान आंखों पर काफी मोटा चश्मा लगाकर आई। शिविर में उसके पिता ने बताया कि बच्ची को जन्म से ही कम दिखता था। आपरेशन करवाने पर भी सही दिखाई नहीं दे रहा था। शिविर में मेडिकल टीम को दिखाया गया तथा जांच के उपरांत विकलांग प्रमाण पत्र बना दिया गया। वहीं जनाधार में भी संशोधन कर दिया। अब वीरा को राज्य सरकार की ओर से पैंशन एवं अन्य योजनाओं को लाभ मिल सकेगा। वीरा के पिता प्रशासन एवं सरकार का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के लिए मुख्यमंत्री को दुआ देते नजर आए।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.