मांगें नहीं मानने पर पशु चिकित्सा कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गंगापुर सिटी। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार को पशुपालन निदेशक के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रीडर को जिला मंत्री गोपाल शर्मा एवम् नोडल अध्यक्ष विनोद मिल्की के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। नोडल अध्यक्ष विनोद मिल्की ने बताया कि अर्थव्यवस्था में पशुपालन व्यवसाय का अहम योगदान है। परन्तु पशुपालन कर्मचारियों पशुधन सहायक, पशु चिकित्सा सहायक, सहायक सूचना अधिकारी आदि संवर्ग के साथ सरकार द्वारा उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है।। सरकार द्वारा मांगें नहीं माने जाने पर मजबूरन कर्मचारियों को आन्दोलन करना पड़ेगा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांगो के संबंध में आग्रह किया है अन्यथा कर्मचारियों को सभी सरकारी योजनाएं ठप करनी पड़ेगी।
ये है मांगें – आपको बता दें कि कर्मचारी पशुधन सहायक का आरंभिक वेतनमान मेडिकल नर्सेज के समान करने, पदनाम परिवर्तन करने, राजस्थान वेटरीनरी नर्सिंग कौंसिल की स्थापना करने, पशु चिकित्सा संस्थाओं में सहायक कर्मचारी की नियुक्ति, पशु चिकित्सा सहायकों को हार्ड ड्यूटी भत्ता देने, कोरोना महामारी में दिवंगत कार्मिकों को 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि आदि की मांग कर रहे है ।
ज्ञापन देने वालों में कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, गोपाल शर्मा, विनोद मिल्की, अचलेश सिंहल, अभिलाष भारद्वाज, देवेद्र मीना, ऋषिराज मीना आदि उपस्थित थे।
इनका कहना है – पशु चिकित्सा कर्मचारी विषम परिस्थितियों तथा संसाधनों के अभाव में भी मूक पशुओं की सेवा कर रहे है। सरकार से आग्रह है कि द्विपक्षीय वार्ता करवा कर हमारी मांगो का तुरंत निस्तारण किया जाना चाहिए। मांगें नहीं मानी तो कर्मचारियों को आन्दोलन की राह पकड़नी होगी।
विनोद मिल्की
नोडल अध्यक्ष
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ
गंगापुर सिटी
9982100230
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.