नही हुआ विकास पथ का पूरा निर्माण-वजीरपुर

नही हुआ विकास पथ का पूरा निर्माण-वजीरपुर

नही हुआ विकास पथ का पूरा निर्माण

महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, कस्बे में विकास पथ निर्माण के तहत गत वर्ष पूरा होने वाला वजीरपुर परीता रोड़ अभी तक पूरा नही हो पाया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्सी लाख की राशि इस विकास पथ निर्माण के लिए स्वीकृत हुई। इसका कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 11फरवरी 2020को शुरू हुआ और 10अगस्त को पूरा होना चाहिए था, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक कार्य पूरा नही हुआ है। इससे राहगीरों को और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही देने से कार्य की गति सुचारू नही हो पाई। अभी तक इस पर ड़ामरीकरण भी नही हुआ। जबकि कार्य पूर्ण के तीन वर्ष की अवधि की गारंटी होती है, लेकिन कार्य पूरा अवधि अंतराल में पूरा नही हुआ है। गारंटी समय के भी सात महिने भी निकल गए।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.