कुस्तला-सूरवाल बाईपास की अवाप्त भूमि अवार्ड के लिये ग्रामवार कैम्प लगेंगे

कुस्तला-सूरवाल बाईपास की अवाप्त भूमि अवार्ड के लिये ग्रामवार कैम्प लगेंगे

कुस्तला-सूरवाल बाईपास की अवाप्त भूमि अवार्ड के लिये ग्रामवार कैम्प लगेंगे
सवाई माधोपुर, 15 जुलाई। कुस्तला-सूरवाल बाईपास निर्माण के लिये जिन खातेदारों की भूमि अवाप्त की गई है, उन्हें अवार्ड राशि का आवेदन पत्र जमा करवाने के लिये भूमि अवाप्ति अधिकारी के कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है, अब भूमि अवाप्ति अधिकारी अपनी टीम के साथ इन काश्तकारों के पास पहुंचेगा।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने के लिये कुस्तला में 17 जुलाई, गम्भीरा में 18 जुलाई, धमूणखुर्द में 22 जुलाई, खेडलीकलां में 23, करेला में 24, घुडासी में 25, खिदरपुर में 26, ठींगला में 27, आटूणकलां में 28, पचीपल्या में 29, मथुरापुर में 30, गोठडा में 31 जुलाई तथा सूरवाल में 1 अगस्त को कैम्प लगेंगे। कैम्प में पटवारी, गिरदावर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सम्बंधित खातेदार को बैंक पास बुक की प्रतिलिपि, नवीनतम जमाबंदी की नकल, आधार कार्ड साथ लाना होगा। मौके पर ही शपथ पत्र का प्रारूप मिलेगा जिसे भी भर कर देना है।
कलेक्टर ने बताया कि 14 किमी 900 मीटर लम्बे इस बाईपास में एक-एक आरओबी और मेजर ब्रिज का भी निर्माण होगा। इसके निर्माण से सम्बंधित 13 गांवों में ढाबा, ऑटो वर्क शॉप, पेट्रोल पम्प व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से अर्थवयवस्था को गति मिलेगी। अवाप्त की गई भूमि में कुल 420 खसरे हैं, 274 हितधारी हैं जिनके लगभग 1400 अवार्ड हैं। कुल अवार्ड राशि 32.14 करोड रूपये में से 43 लाख रूपये की राशि वितरित हो चुकी है। बैठक में भूमि अवाप्ति अधिकारी व सवाईमाधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता आर डी मीणा व सहायक अभियन्ता मनोज, रिडकोर के वरिष्ठ प्रबंधक एस के सिंघल व सहायक प्रबंधक महेन्द्र सिंह, एएलडीएम पुष्पा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.