सालों बाद पट्टे पाकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
सवाई माधोपुर, 15 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान के फलसावटा शिविर में सालों बाद अपने आवासीय मकान के पट्टे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
शिविर में गांव के जीवनी बेबा पत्नि पप्पूलाल, कैलाश बैरवा पुत्र ऊंकार बैरवा, रामजीलाल बैरवा पुत्र बंशी, सलीम, .जब्बो पत्नि अजीज खांन, .रामनिवास पुत्र सुग्रीव वगै0 ने बताया की हम कई वर्षो से अपने मकानो का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एव अन्य कार्यालयो के चक्कर काट कर थक चुके थे। आज शिविर में उपखंड अधिकारी को आवेदन करने पर तुरंत पट्टे मिल गए। पट्टे प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरे खिल गए तथा कहा आज हमारा काम हुआ, हम खुश है।