शिविरों में कार्य होने पर प्रसन्न नजर आए ग्रामीण
प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविरों का हुआ आयोजन
लोगों की समस्याओं का हुआ मौके पर ही समाधान
सवाई माधोपुर, 20 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को सवाई माधोपुर के करमोदा/दौंदरी, मलारना डूंगर के बहतेड, वजीरपुर के पीलोदा, बामनवास के ककराला एवं खंडार के बहरावंडा कलां में शिविर लगाकर हजारों ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों के मौके पर आवेदन भरवाये, अटके हुये कार्याे और समस्याओं का समाधान किया गया। शिविरों में ग्रामीणों के कार्य एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान होने से ग्रामीण प्रसन्न नजर आए। करमोदा के बाबूलाल, प्रेमप्रकाश सहित अन्य लोगों ने कहा कि सरकार ने प्रशासन को गांवों में भेजकर उनकी परेशानियां को कम किया है। यहां मौके पर ही समस्याओं का समाधान एवं बकाया कार्याे का निस्तारण होने से ग्रामीण खुश है तथा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का शिविरों के लिए आभार व्यक्त कर रहे है। मलारना डूंगर के बहतेड शिविर में जिला परिषद के सीईओ उत्तम सिंह शेखावत ने पहुंचकर निरीक्षण किया तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
इन शिविरों में 22 विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में पट्टा वितरण, रेकार्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम ने 30 साल से अधिक आयु के ग्रामीणों की बीपी एवं शुगर की जांच की। अन्य बीमारियों के मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। नये कनेक्शन, बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई। बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पडे हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया।
शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेज:- प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बडा उत्साह रहा। बडी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.