ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर 08 फरवरी 2021

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के कावड़ निवासी दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुँचे । जहाँ उन्होंने जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के एक मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई । ग्रामीणों का कहना है कि कावड़ निवासी भरत लाल व लड्डू लाल दोनों सगे भाई है और दोनों के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद चल रहा है । जिसके चलते भरत लाल ने बाहर बदमाशों को बुलाया और अपने ही भाई के परिजनों के साथ मारपीट करवा दी । साथ ही बीच बचाव करने आये ग्रामीणों के साथ भी बदमाशो द्वारा मारपीट की गई । ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के मामले में चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस द्वारा आरोपियों से सांठगांठ कर पीड़ित पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है । ग्रामीणों में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है । साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.