विमल गोधा बने अध्यक्ष ,डॉ मनोज जैन महामंत्री, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के चुनाव संपन्न – गंगापुर सिटी

विमल गोधा बने अध्यक्ष ,डॉ मनोज जैन महामंत्री, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के चुनाव संपन्न – गंगापुर सिटी

विमल गोधा बने अध्यक्ष ,डॉ मनोज जैन महामंत्री, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के चुनाव संपन्न
गंगापुर सिटी 25 जुलाई‌्।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी शाखा की शनिवार रात को दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी में संपन्न हुई साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2021- 2022 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं चुनाव समिति के सदस्य नरेंद्र जैन ने नृपत्या ने बताया कि चुनाव समिति के सदस्य पीसी जैन डॉ मनोज जैन विमल जैन प्रवीण गंगवाल नरेंद्र जैन द्वारा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी कि वर्ष 2021 एवं 22 के लिए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों हेतु श्री विमल जैन गोधा को अध्यक्ष पद पर श्री डॉक्टर मनोज जैन वर्धमान हॉस्पिटल वालों को महामंत्री के पद पर एवं केके जैन को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर साधारण सभा की बैठक में उपस्थित सभी जनों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव को पारित किया। तदोपरांत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय निदेशक एवं ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुमेर चंद जैन सोनी ने वर्ष 2021 एवं 22 के लिए श्री विमल जैन गोधा को अध्यक्ष पद पर डॉ मनोज जैन को महामंत्री के पद पर एवं केके जैन को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र जैन पांड्या पूर्व महामंत्री नीलेश जैन कोषाध्यक्ष सुभाष जैन सौगानी विद्या जैन गोधा पंकज जैन पांड्या राजेंद्र गंगवाल सहित उपस्थित जनों ने नव निर्वाचित मनोनीत पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। दिगंबर जैन समाज के सदस्य गणों ने एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप राजस्थान रीजन के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.