विप्र रत्न सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 21 को

विप्र रत्न सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 21 को

विप्र रत्न सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 21 को
सवाई माधोपुर  विप्र फाउंडेशन राजस्थान जॉन वन डी द्वारा 21 मार्च को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के पश्चात कल जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मीटिंग में अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदनों की जांच कर उनको सुव्यवस्थित किया गया, परीक्षा मे जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्र पर 225 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे साथ ही परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। इस दौरान शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय शर्मा, शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद पाराशर, कार्यालय प्रभारी शिवकुमार पारीक, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष केशव शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश भारद्वाज, जिला महामंत्री मुरली गौत्तम, उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, प्रवक्ता चेतन शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय गौतम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.