विप्र संवाद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

विप्र संवाद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

विप्र संवाद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
सवाई माधोपुर
विप्र संवाद द्वारा एक हादसे में अपने दोनों हाथ खो चुके कृष्ण कुमार चतुर्वेदी का आर्थिक सहयोग कर सहायता प्रदान की गई।
विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर ने बताया कि करौली जिले के निवासी कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर विप्र संवाद की सामाजिक हित मे की जा रही गतिविधियों को देखकर उनसे सम्बंध साधा तथा आर्थिक सहायता करने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि कृष्ण कुमार चतुर्वेदी के एक हादसे में अपने दोनों हाथ खो दिए थे। उन्होंने अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु कुछ सहयोग राशि के लिए विप्र संवाद संयोजक को अपनी बात पहुंचाई इस पर पाराशर ने तत्काल सामाजिक बंधुजनों एवं विप्र संवाद से जुड़े साथियों से अनुरोध कर फोन पे, पेटीएम द्वारा मदद पहुंचाने में सहायता प्रदान की। पाराशर ने इस हेतु मदद करने वाले सुरेन्द्र चतुर्वेदी, परशुराम शर्मा, महेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, हेमंत पंडित, नरेश शर्मा, कमलेश शर्मा, लोकेश शर्मा, सुरेन्द्र चोटिया, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा आदि लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पाराशर ने चतुर्वेदी को भविष्य मे भी हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.