प्रगतिशील पशुपालकों को किया सम्मानित वर्चुअल समारोह का हुआ आयोजन

प्रगतिशील पशुपालकों को किया सम्मानित वर्चुअल समारोह का हुआ आयोजन

प्रगतिशील पशुपालकों को किया सम्मानित
वर्चुअल समारोह का हुआ आयोजन
सवाई माधोपुर, 12 जनवरी। राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता मे वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ। जिसमें जिला स्तरीय वीसी रूम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी ने जिला स्तर पर चयनित दो प्रगतिशील पशुपालको को 25-25 हजार रुपये के चेक एवं प्रशस्ति पत्र तथा पंचायत समिति स्तर पर चयनित 6 पशुपालको को 10-10 हजार रुपये के चेक एवं प्रशस्ति पत्र से देकर सम्मानित किया।
संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर राजेन्द्र सिंह, बैराडा एवं अनिकेत पारीक, शहर सवाई माधोपुर को तथा पंचायत समिति स्तर पर गिर्राज जाट कुण्डेरा, रामजी लाल गुर्जर खण्डार, बनवारी लाल मीना चौथ का बरवाडा, सुनील कुमार मीना बौली, रामरुप जाटव गंगापुर सिटी, देवेन्द्र सिंह गुर्जर बामनवास को सम्मानित किया गया। वी.सी. मे नोडल अधिकारी प्रभारी डॉ0 ज्योति गुप्ता एवं जगमोहन महावर, पशु चिकित्सा सहायक ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.