प्रतियोगिता के विजेताओं को वर्चुअल पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता के विजेताओं को वर्चुअल पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता के विजेताओं को वर्चुअल पुरस्कार वितरण
सवाई माधोपुर, 6 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गत 9 नवम्बर को द्वारा बाल गृहों में निवासरत बालक/बालिकाओं की राज्य स्तरीय पोस्टर-पेंटिंग, निबन्ध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता/गीत लेखन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कृत करने हेतु मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
राजस्थान में पहली बार 144 बालगृहों को रालसा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाकर सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र, घडी व गर्म स्वेटर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राधिकरण के सदस्य सचिव ब्रजेन्द्र जैन ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के अन्दर खेल-खेल में विधिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना है और प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात् खेल के विभिन्न स्तरों पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया जाता है एवं उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान के सभी 144 बाल गृहों में प्रतियोगिताओं का तीन आयु वर्ग 06 से 10, 11 से 15 व 16 से 18 के मध्य पोस्टर-पेंटिंग, निबन्ध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता/गीत लेखन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन गृह, जिला एवं राज्य स्तर पर किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान राज्य के सरकारी बाल गृह, गैर सरकारी बाल गृह, आश्रय गृह, सम्प्रेषण गृह आदि में निवासरत कुल 2050 बच्चों ने भाग लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने बताया कि वर्चुअल माध्यम से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाकर राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह, सवाई माधोपुर में आवासित आजाद मीना ने 16 से 18 आयु वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें अश्वनी विज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर श्वेता शर्मा द्वारा विजेता मेडल, घडी एवं विजेता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही राज्य स्तर पर प्रतिभागी रहे त्रिनेत्र बाल गृह, मर्सी आश्रय गृह एवं संप्रेषण गृह में आवासित बालको को प्रतिभागी प्रमाण पत्र एवं गर्म स्वेटर वितरित किये गये।
कार्यक्रम की शुरूआत अर्चना मिश्रा, निदेशक, रालसा द्वारा स्वागत उद्बोधन द्वारा की गई एवं विकास खण्डेलवाल, विशेष सचिव (मीडिएशन एवं आर्बिट्रेशन), रालसा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ल्ड विजन इंडिया के निदेशक सैमसन बंटू सहित राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.