साइबर सेफ्टी एवं साइबर सिक्योरिटी के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित

साइबर सेफ्टी एवं साइबर सिक्योरिटी के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित

साइबर सेफ्टी एवं साइबर सिक्योरिटी के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित
सवाई माधोपुर 5 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा साइबर सेफ्टी एवं साइबर सिक्योरिटी विषय पर जिलें के पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स एवं स्टेकहाल्डर्स हेतु वर्चुअल प्रशिक्षण एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि पेन इण्डिया अवयनेरस एण्ड आउटरीच अभियान के तहत जिलें के पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स एवं स्टेकहाल्डर्स को प्रशिक्षित किये जाने हेतु सेफ्टी एवं साइबर सिक्योरिटी के संबंध में रालसा जयपुर द्वारा वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित हुआ।
वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि आज के समय में दुनिया भर में इंटरनेट का उपयोग पूरी तरह से किया जा रहा है। इंटरनेट चलाने वालो की संख्या भी बढ रही है। लोग अपने कार्य इंटरनेट की मदद से ही करते है। ऐसे में इंटरनेट पर किसी भी प्रकार के हैकिंग से डाटा चुराया जा सकता है। साइबर अटैक के बारे में जानकारी दी गई कि साइबर अटैक एक प्रकार का वर्चुअल अटैक होता है। डिजिटल दुनिया में किसी भी फाइल को हैक करने या किसी भी नेटवर्क को अपने कब्जे मे लाने के लिए साइबर अटैक किये जाते है। साइबर अपराध एक गैर कानूनी कार्य है और इसमें कुछ आपराधिक गतिविधियाॅ भी शामिल हो सकती है। इसमें डाटा चोरी, धोखाधडी, जालसाजी के साथ अन्य कई कार्य भारतीय दंड संहिता के अन्तर्गत आते है। भारत में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 पारित किया गया जिसके अंतर्गत साइबर हमलों को निपटाने के प्रबंध किये गये है। वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलें के पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स एवं स्टैकहाल्डर्स आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.