पंचायत समिति बौंली एवं मलारना डूंगर में मतदान सम्पन्न

पंचायत समिति बौंली एवं मलारना डूंगर में मतदान सम्पन्न

पंचायत समिति बौंली एवं मलारना डूंगर में मतदान सम्पन्न
सवाई माधोपुर 29 अगस्त। जिले की मलारना डूंगर और बौंली पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिये रविवार 29 अगस्त को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान सुबह साढे 7 बजे से शाम को साढे 5 बजे तक चला।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे तक पंचायत समिति बौंली में 9.69 तथा मलारना डूंगर में 9.80 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक बौंली में 24.73 प्रतिशत तथा मलारना डूंगर में 26.09 प्रतिशत तथा अपरान्ह 3 बजे तक बौंली में 44.63 प्रतिशत तथा मलारना डूंगर में 44.95 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.