जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
सवाई माधोपुर 8 जनवरी। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र सवाई माधोपुर एवं कलेक्टर राजेंद्र किशन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कावड़ के सरकारी विद्यालय में किया गया।
नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय स्वयंसेवक देश बाई मीणा व विजयलक्ष्मी ने बताया कि इस दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। इसके के बारे ग्राम कावड़ के लोगों को जागरूक किया गया और उनको जल की बूंद बूंद के उपयोग के बारे में बताया गया। इस मौके पर ग्राम कावड के विद्यालय के समस्त स्टाफ व नेहरू युवा केंद्र ग्राम कावड़ मे नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष मेघराज बडगोत्या, युवा महिला मंडल की अध्यक्ष खेलन्ती मीना, विजयलक्ष्मी मीना सहित कई लोग मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.