रेलवे प्लेटफॉर्म पर शुरु नहीं हुए वाटर कूलर
यात्रियों को नहीं मिल पा रहा ठंडा पानी-गंगापुर सिटी
भीषण गर्मी के चलते रेलवे स्टेशन पर अभी तक वाटर कूलर शुरु नहीं होने से यात्रियों को ठंडा पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते यात्रियों को महंगे दामों में पानी बोतल खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की आवक शुरु हो गई है। रेलवे स्टेशन पर 6 वाटर कूलर लगे हुए हंै। लेकिन उन्हे अब तक शुरु नहीं करने के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए अभी तक वाटर कूलर चालू नहीं करने से ट्रेनों से यहां रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले व जाने वाले यात्रियों को पीने के लिए गर्म पानी मिल पा रहा है।इस संबध में यात्रियों व कर्मचारियों ने स्टेशन प्रबंधक से वाटर कूलरों को शुरु कराने की मांग की है। जिससे यात्रियों को ठंडा पानी पीने को मिल सके। वही पावर अधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि बाटर कूलर एक अप्रेल से शुरु किए जाएगें।