अस्पताल के पिछवाड़े में भरा पानी, मरीजों को हों रही परेशानी-गंगापुर सिटी

अस्पताल के पिछवाड़े में भरा पानी, मरीजों को हों रही परेशानी-गंगापुर सिटी

अस्पताल के पिछवाड़े में भरा पानी, मरीजों को हों रही परेशानी-गंगापुर सिटी

सामान्य चिकित्सालय के पिछवाड़े सहित आपतकालीन के पास वर्षात का पानी भरा होने से अस्पताल में आने -जाने वाले रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं अस्पताल में चिकित्सक द्वारा लिखी जांच कराने के लिए प्रयोगशाला जाने के दौरान पानी भरा होने से उन्हें पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।मरीजों ने बताया कि दो दिन से वारिश के कारण अस्पताल के परिसर में पानी जमा हो जाने के कारण उन्हें निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मरीज के परिजनों ने बताया कि आम रास्ते में पानी भर जाने से उन्हें दीवार के किनारे से निकलना पड़ रहा है। साथ ही पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे है। जिससे भर्ती मरीजों को रात व दिन में काटते है। इससे बीमारी ठीक होने के बजाह बीमार होना पड़ रहा है। उन्होंने चिकित्सालय के अधिकारियों से अस्पताल के पिछवाड़े में भरा पानी की सफाई कराने की मांग की है। जिससे आने-जाने वाले मरीजों को राहत मिल सके।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.