जलदाय विभाग ने लिए नल कनेक्शन हेतु आवेदन-गंगापुर सिटी

जलदाय विभाग ने लिए नल कनेक्शन हेतु आवेदन-गंगापुर सिटी

जलदाय विभाग ने लिए नल कनेक्शन हेतु आवेदन
गंगापुर सिटी 6 जनवरी। पेयजल योजना को सफल बनाने के लिए जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता अर्चना मेहरा व जलदाय विभाग के कर्मचारी सुबह 11 बजे पम्प हाउस महुकलाँ पहुँचे और शाम 4 बजे तक नए कनेक्शन के लिए पत्रावलीयो को एकत्रित किया।
जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता अर्चना मेहरा ने बताया की ग्राम पंचायत महुकलाँ के नागरिक जो तीन दिवसीय शिविर में फाइल लगाने से वंचित रह गए थे उनसे बुधवार को नए कनेक्शन के लिए कुल 75 नई पत्रावली प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को पम्प हाउस महुकलाँ में जलदाय विभाग के अधिकारी के साथ बैठकर फाइल कलेक्ट करने का निर्णय लिया। जलदाय विभाग के द्वारा यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।शिविर में समाजसेवी आरसी गुर्जर ने नल कनेक्शन में महुकलाँ के नागरिकों का सहयोग किया। शिविर में जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता अर्चना मेहरा, समाजसेवी आरसी गुर्जर, पूर्व वार्ड पंच भँवरलाल कोली, मुकेश मेंबर, जलदाय विभाग के कर्मचारी राजेंद्र कुमार गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, रामजीलाल शर्मा, प्रहलाद सिंह व महुकलाँ के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
80 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.